बिरगांव चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की 102 नेताओं की सूची

रायपुर
बिरगांव नगर निगम में चुनाव प्रचार के लिए पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निदेर्शानुसार 102 प्रचारकों की सूची जारी की है जो यहां बागडोर संभालेंगे। प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे,निकाय मंत्री शिव डहरिया,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,,सांसद छाया वर्मा,9 विधायक,निगम मंडल के अध्यक्ष,संगठन के पदाधिकारी,कुछ पूर्व पदाधिकारी,रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे,रायपुर नगर निगम के पार्षद,शहर के 7 ब्लाक अध्यक्ष के साथ कुछ कांग्रेस नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। उक्त प्रचारक स्थानीय विधायक सत्यनारायण शर्मा,ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधोराम वर्मा व प्रभारी पदाधिकारी रायपुर ग्रामीण राजेन्द्र साहू के साथ समन्यवय बनाकर रणनीति तय करेंगे। प्रभारी महामंत्री रवि घोष के हस्ताक्षर से यह सूची जारी की गई है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *