आग से डेढ़ दर्जन घर जलकर हुए राख, 10 लाख की संपत्ति का नुकसान

 अररिया

अररिया के रानीगंज के खरसायी और बगुलाहा पंचायत में बीती रात आग लगने से डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज, नगदी सहित दस लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। अगलगी की घटना बगुलाहा व खरसाही के पलार गांव में घटी।

बगुलाहा के अग्नि पीड़ितों में राजू शर्मा, विपिन शर्मा आदि शामिल हैं। इन लोगों के आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये। वहीं खरसायी के पलार गांव में पुआल के ढेर से लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग ने एक दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं दोनो जगहों पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *