एनसीसी केडेट्स ने किया रक्तदान

भोपाल

गणतंत्र दिवस-2022 की परेड के लिये भोपाल में 8 से 17 दिसम्बर तक सलेक्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट मेजर गायत्री के. नायर ने बताया है कि शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनसीसी के 80 बॉयस एवं गर्ल्स केडेट्स ने हमीदिया अस्पताल की ब्लड बैंक के लिये रक्तदान किया।

मेजर गायत्री ने बताया कि एनसीसी समूह मुख्यालय भोपाल और 4 एमपी गर्ल्स बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्री आरडीसी कैम्प और सीएटीसी कैम्प में विभिन्न अंतर सामूहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। कैम्प में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 400 से अधिक एनसीसी केडेट्स शामिल हैं। केडेट्स को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *