यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है डीजल, कीमतों में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली
रविवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। आज एक बार फिर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसकी वजह से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश में इस समय सबसे सस्ता डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। जहां एक लीटर डीजल के लिए 77.13 रुपये ही देने पड़ रहे हैं।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
