दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब श्रेणी में, एक्यूआई 310

नई दिल्ली
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में शनिवार (11 दिसंबर) को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी में 310 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक 12 दिसंबर को भी एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 300 से अधिक रहने का अनुमान है। दिल्ली में दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीते तीन से चार दिनों से हवा खराब श्रेणी में रहने के बाद एक्यूआई बढ़ा है। वहीं सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन चार दिन तक दिल्ली-एनसीआर वासियों को खराब हवा से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि सफर ने अनुमान जताया है कि आने वाले एक हफ्ते के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

सफर ने यह भी कहा है कि मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स होने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। असल में दिल्ली में बढ़ती सर्दी प्रदूषकों को जमा होने में मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *