रायसेन: सड़क बनाने के लिए हुए अवैध खनन से बने गड्ढे में तीन बच्चे डूबे

भोपाल
रायसेन जिले में बाड़ा देवरी गांव में तीन भाई बहन एक गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। हादसा शुक्रवार को हुआ था। बच्चे सड़क के लिए गांव में अवैध उत्खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे तब यह हादसा हुआ।  बताया जाता है कि रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम बाड़ा देवरी में रहने वाला राधेश्याम वंशकार शुक्रवार को मजदूरी पर गया था। वहीं उसकी पत्नी राशन लेने दुकान पर गई थी। इस बीच उनके तीन बच्चे विशाखा, जानकी और सबसे छोटा बच्चा जो दोनों का भाई था चार साल का विवेक नहाने के लिए घर से चले गए थे। वे सड़क बनाने के लिए की गई अवैैध खुदाई से बने गड्ढे में उतर गए लेकिन इसके बाद वे बाहर नहीं आ सके। तीनों की लाशें ही बाहर आ सकीं।

अवैध उत्खनन कर बनाया गया गड्ढा
बताया जाता है कि जिस गड्ढे में बच्चों की डूबने से मौत हुई वह अवैध उत्खनन कर बनाया था। अवैध खनन सड़क बनाते समय हुआ था और इस कारण वहां गड्ढा हो गया। इसमें बारिश का पानी जमा हो गया जिसका अभी सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहा है। इसी गड्ढे में ही डूबकर हुई तीनों बच्चों की मौत। सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिलवानी भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *