मोबाइल लूटेरे हुए गिरफ्तार, वेस्ट बंगाल पहुंचने से पहले 23 मोबाइल जप्त

रायपुर
 शहर के अलग-अलग इलाकों में दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर मोबाइल फोन लूटने वाले दो आरोपियों को सायबर सेल एवं मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से वेस्ट बंगाल पहुंचने से पहले ही 23 नग मोबाइल फोनों को जप्त किया। दोनों आरोपितों की शिनाख्त प्रिंस बागड़े उर्फ पप्पी और शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना के रुप हुई जो रामनगर क्षेत्र में रहते है।

दोनों आरोपी चोरी/लूट की समस्त मोबाइल फोन को वेस्ट बंगाल के एक व्यक्ति को बेचते थे, जो मोबाइल पश्चिम बंगाल में ले जाकर सस्ते दामों में बेच देता था। आरोपियों के कब्जे से चोरी एवं लूट की अलग-अलग घटनाओं में छीने गए कुल 23 नग मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर एक्टिवा वाहन को  सायबर सेल एवं मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने जप्त किया। जब्त किए गए सामान की कीमत चार लाख तिहत्तर हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपित पूर्व में मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल जा चुके हैं। आरोपियों से जब्त दो मोबाइल फोन के संबंध में थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 146/21 धारा 379 भादवि. एवं थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 279/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध भी किया गया था आरोपियों से जब्त शेष 21 मोबाइल फोन के मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना मौदहापारा में पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

टीम के सदस्यों द्वारा प्रिंस बागड़े की पतासाजी कर पकड़कर घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथी शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना के साथ मिलकर शराब दुकान के आसपास, भीड़-भाड़ वाले स्थान सहित आउटर के क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों में घूम-घूम कर मोबाइल लूटना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संपर्क वेस्ट बंगाल के एक व्यक्ति से है, जो रायपुर में कैटरिंग का काम करता था। दोनों आरोपियों के द्वारा जितने भी मोबाइल फोन लूटे जाते थे वे सभी वेस्ट बंगाल निवासी व्यक्ति को बेच देते थे। इस बार भी आरोपितों द्वारा कुल 23 फोन लूटे गए थे, जिन्हें उक्त व्यक्ति के पास बिक्री करने की तैयारी की जा रही थी। मगर, इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *