तीसरी लहर के मद्देनजर उपचार के प्रबंध पुख्ता रखे जायें – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

दतिया

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के मद्देनजर उपचार की सभी तैयारियाँ पुख्ता रखने के निर्देश दिये हैं। डॉ. मिश्रा ने आज दतिया मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर कोरोना उपचार संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित दो ऑक्सीजन प्लांट्स से 1600 लीटर प्रति मिनिट मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है। मेडिकल ऑफिसर्स ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में मौजूद एक ऑक्सीजन प्लांट से एक हजार लीटर प्रति मिनिट और दूसरे प्लांट से 600 लीटर प्रति मिनिट मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। सेवढ़ा में भी ऑक्सीजन प्लांट से 300 लीटर प्रति मिनिट मेडिकल ऑक्सीजन निर्मित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 250 बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिये 40 आईसीयू बेड और वयस्कों के लिये 45 आईसीयू बेड बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *