पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
और डीजल के नए रेट आज फिर जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने शनिवार को भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। यही वजह है कि दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है।
 
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *