बीआरसीसी निरीक्षण: शासकीय माध्यमिक विद्यालय खुटेला पाया गया बंद

शिवपुरी

शिवपुरी बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर को भोपाल से ऑनलाइन खुटेला माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश मिले। जब उक्त निर्देशों के क्रम में बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, जब जनशिक्षक दीवान शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे तो शासकीय माध्यमिक विद्यालय खुटेला बंद पाया गया।

ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष पंचनामा प्रस्तुत किया कि शिक्षक डेढ़ बजे शाला बंद करके चले जाते हैं एवं बच्चों को पढ़ाते नही हैं। अधिकारियों ने पाया कि शाला में पदस्थ संतम सिंह माध्यमिक शिक्षक, मोहर सिंह माध्यमिक शिक्षक एवं संतोष कोरकु अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते उनकी वेतन वृद्धि रोकने हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।

स्कूल पर ताला, सड़क पर शिक्षक
इसी क्रम में जब प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पदस्थ शिक्षक काजी मोहम्मद स्कूल समय से पूर्व ही स्कूल पर ताला लटका कर खुद सड़क पर खड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *