राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई दिल्ली निवासी महिला को भी हुआ कोरोना

नई दिल्ली
राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित मिले एक व्यक्ति के संपर्क में आई दक्षिणी दिल्ली निवासी महिला भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। महिला को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल की आइसोलेशन फैसिलिटी में शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि महिला गुरुवार को कोविड पॉजिटिव मिली है। उसने कभी विदेश यात्रा नहीं की, उसके परिवार के 17 सदस्यों को भी होम क्वारंटाइन में रखा गया है। महिला को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया जा रहा है और उसका नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) भेजा गया है।

दिल्ली में रविवार को ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया था, जिसमें तंजानिया से दिल्ली पहुंचा और कोविड टीके की दोनों खुराक ले चुका 37 वर्षीय एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। रांची निवासी मरीज ने दो दिसंबर को कतर एयरवेज की उड़ान से तंजानिया से दोहा और वहां से दिल्ली की यात्रा की थी। वह एक हफ्ते तक दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रहा। उसे हल्के लक्षण हैं।  जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 17 में से 12 सैंपल के नतीजे रविवार को जारी किए गए। उनमें से 11 निगेटिव पाए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *