पंचायत Chunav के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

भोपाल
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अविनाश लवानिया ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2021-22 के अंतर्गत जनपद पंचायत फंदा एवं बैरसिया के निर्वाचन का कार्य सुचारू रूप से संपादित करने के लिए शिकायत प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला शहरी विकास अधिकरण कार्यालय कक्ष में यह शिकायत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0755-2540395 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी विनोद शुक्ला परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास एवं  एच.पी.सिंह प्रभारी अधिकारी खनिज जिला भोपाल प्रभारी रहेंगे तथा इनके अधीन सहायक अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यरत रहेंगे।

उक्त सहायक अधिकारी, कर्मचारी प्रतिदिन शिकायतों की मॉनिट्रिंग एवं रिपोर्टिंग प्रभारी अधिकारी को करेंगे एवं प्राप्त शिकायतों का पंजीयन एवं अभिलेख संधारित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *