आज से फरीदाबाद पुलिस में 183 SPO की भर्ती शुरू

फरीदाबाद
फरीदाबाद पुलिस 183 (एसपीओ) विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती 10 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक होगी। सेना, अर्धसैनिक बल के रिटायर कर्मचारी, भंग की गई एचआईएसएफ (हरियाणा इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स) बटालियन के हटाए गए कर्मचारी और वर्ष 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल के हटाए गए कर्मचारी एसपीओ के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, चयनित उम्मीदवार को 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। एसपीओ की भर्ती के लिए हरियाणा के किसी भी जिले का निवासी रिटायर कर्मचारी आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए आवेदक को 24 दिसंबर तक व्यक्तिगत रूप से सेक्टर-21सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय की सेना शाखा में संपर्क करना होगा। एसपीओ की भर्ती के लिए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नीतीश अग्रवाल को भर्ती कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि भर्ती के इच्छुक आवेदक अपने साथ पासपोर्ट साइज के चार फोटो, शिक्षा, रिटायरमेंट से संबंधित सर्टिफिकेट, फोटोकॉपी के अलावा मूल प्रमाण पत्र, रिटायरमेंट के समय प्रदान किया गया मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज के साथ व्यक्तिगत रूप से सेक्टर-21सी पुलिस आयुक्त कार्यालय आना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *