तीसरी लहर निपटने जेपी में 18 बेड का पीडियाट्रिक आईसीसीयू तैयार

भोपाल

देश में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के साथ ही प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने तीसरी लहर की तैयारी को लेकर जिलों में अस्पतालों में तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर भास्कर ने भोपाल में जेपी अस्पताल और हमीदिया अस्पताल में सितंबर में बनने वाले पीडियाट्रिक वार्ड का मौका मुआयना किया। इसमें सामने आया कि जेपी अस्पताल में 18 बेड का पीडियाट्रिक आईसीसीयू तैयार हो गया है। वहीं, हमीदिया अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है। कोविड की तीसरी लहर आने पर वार्ड को क्रियाशील कर दिया जाएगा।

हमीदिया में दो महीने बाद मिलेगी बिल्डिंग

हमीदिया अस्पताल में 3 महीने बाद भी 80 बिस्तर कर पीडियाट्रिक वार्ड तैयार नहीं हो पाया है। यहां कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए पीडियाट्रिक वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया था। इसमें 30 आईसीयू और 50 ऑक्सीजन बेड का वार्ड बनना था। अभी बिल्डिंग में एक वार्ड में बेड रख दिए गए हैं, लेकिन अभी ना तो उपकरण रखे हैं और ना ही कोई तैयारी है।

ऑटोमेटिक रिमोर्ट से चलेंगे वेंटिलेटर

जेपी जिला अस्पताल में 18 बेड का पीडियाट्रिक आईसीसीयू, 10 बेड का नियो नेटल एचडीयू और सांसद-विधायक निधि से 6 बेड का एचडीयू तैयार हो गया है। यहां पर रिमोर्ट से चलने वाले ऑटोमेटिक ऊपर-नीचे होने वाले वेंटिलेटर लगाए गए है। सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम और मॉनीटर लगे है। आग से सुरक्षा के लिए स्मोक अलार्म और फॉयर एस्टिग्यूशर लगाए गए है।

18 बेड का आईसीसीयू तैयार

जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीडियाट्रिक आईसीसीयू तैयार है। वार्ड के बाहर के छोटे-मोटे काम अंतिम चरण है।

हम तुरंत क्रियाशील कर देंगे

हमीदिया अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद राय ने कहा कि बच्चों का आईसीयू नवीन ब्लॉक में तैयार है। कोरोना की तीसरी लहर जैसी स्थिति आने पर उसे तुरंत क्रियाशील किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *