खाद्य मंत्री की उपस्थिति में आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान

रायपुर। राजधानी के राजीव भवन में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में आदिवासी कांग्रेस का एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में रक्षा स्टाफ के प्रमुख जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनका हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था।
राजीव भवन में यह कार्यक्रम आदिवासी कांग्रेस के द्वारा आदिवासी कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नियुक्ति पर सम्मान हेतु रखा गया था। बुधवार 8 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव द्वारा जनक ध्रुव को आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मौजूद थे। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी और आदिवासियों के लिये बनाई गई नीतियों की जानकारी साझा की गई। इस आयोजन में खनिज विभाग आयोग अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, मध्य विकास प्राधिकरण सदस्य मोहित ध्रुव, प्रदेश उपाध्यक्ष शशि भगत शामिल हुए। साथ ही इसमें पूरे प्रदेश से आए आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *