विधायक गए दिल्ली,चर्चा छत्तीसगढ़ में..

रायपुर। प्रदेश से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों व संगठन के कुछ नेताओं का दिल्ली जाना आज फिर चर्चा में आ गया आखिर अचानक कैसे जा रहे हैं? हालांकि आज कांग्रेस प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन है लेकिन वे हेलीकाप्टर हादसे में मृतक सदस्य परिवारों के दुख में सहभागी रहते हुए अपना जन्म दिन नहीं मना रही हैं। राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी शांत है फिर कैसे दिल्ली जाना हुआ,नेताओं ने ही बताया कि यूपी के विधानसभा चुनाव में सबको जिम्मेदारी दी जायेगी इसलिए नेताओं का यह सामूहिक दिल्ली दौरा है। बताना जरूरी होगा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव के मुख्य आब्जर्वर पहले ही नियुक्त किये जा चुके हैं और वे लगातार दौरा भी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ये सभी विधायक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करने आज दिल्ली पहुंचे है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, भुवनेश्वर सिंह बघेल, इंद्रेश मांडवी, कुलदीप जुनेजा, रेखचंद जैन, लक्ष्मी ध्रुव, विनोद चन्द्राकर, गुलाब कमरो, रामकुमार यादव, अरुण वोरा शामिल हैं। वहीं संगठन के नेताओं में लक्ष्मण पटेल, मोतीलाल देवांगन, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम,प्रेमचंद जायस,चेतराम साहू, चुन्नीलाल साहू,जनकराम वर्मा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *