मुख्यमंत्री चौहान के साथ ज्वाला संस्था के सदस्यों ने गूलर का पौधा लगाया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज भोपाल के लोकेंद्र पाराशर तथा इंदौर की डॉ. दिव्या गुप्ता के साथ गूलर का पौधा भी रोपा। डॉ.दिव्या गुप्ता ज्वाला संस्था के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री चौहान का मानना है कि धरती बचाने के अभियान में सभी की सहभागिता जरूरी है। आज लगाया गया गूलर का पौधा उत्तम औषधि है। गूलर आयुर्वेद तथा पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी वृक्ष है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *