भौंती में देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से की हत्या

शिवपुरी
 शिवपुरी के भौती कस्बे में एक आरोपित ने चबूतरे के विवाद में भतीजे के सामने ही भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बेटा अपनी मां को बचाने भी आया लेकिन महिला उससे कहती रही कि भाग जा और अपनी जान बचा। चाचा ने भतीजे को भी नहीं बख्सा। उस पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे वह भी घायल हो गया। उसका इलाज अस्पतााल चल रहा है और उसकी हालत भी खराब है। खासबात यह है कि हत्या की यह वारदात सरे राह रास्ते में हुई लोग तमाशबीन बनकर पूरी घटना देखते रहे। सीसीटीवी में पूरी घटना लाइव रिकार्ड हो गई।

ये है पूरा मामला

भौंती कस्बे में रहने वाले आरोपी राजू भार्गव अपनी विधवा भाभी मंजूलता भार्गव के मकान के पास बैठने के लिए पत्थर का चबूतरा बनवा रहा था। मंजूलता के बड़े बेटे विनय ने राजू से कहा कि वह चबूतरा थोड़ी दूर बना ले। इसी बात पर राजू झगड़ा करने लगा और इसी दौरान आरोपित राजू का बेटा राधाशरण भी आ गया। इसी दौरान तीनों में कहासुनी शुरू हो गई और झगड़ा बढ़ गया। राजू व उसका बेटा राधाशरण कुल्हाड़ी निकाल लाए और विनय पर हमला करना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *