कोक ओवन बैटरी-10 का रिपेयरिग कार्य सफल

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की कोक ओवन बैटरी नंबर-10 को 5 नवंबर 1996 से चालू की गयी थी लगभग 26 वर्षों तक सेवा देने के बाद, कोक ओवन बैटरी नंबर-10 की कोल्ड रिपेयर का काम शुरू किया गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 2 जून 2021 को 120 दिनों के लिए बैटरी को हीटिंग के तहत रखा गया था।

लगभग 1100 डिग्री सेंटीग्रेड के आवश्यक तापमान को प्राप्त करने के बाद, बैटरी को 6 दिसंबर को चार्ज किया गया और ओवन पुशिंग का उदघाटन निदेशक सेल, कृष्ण कुमार गुप्ता और  एन शंकरप्पा द्वारा  बीएसपी के निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता व कार्यपालक निदेशकगणों, मुख्य महाप्रबंधकों और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।  सीजीएम (सीओ एंड सीसीडी), जी अचुता राव ने  कोकओवन बिरादरी द्वारा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और जानकारी दी।

इस प्रकार के रिपेयर आम तौर पर रषियन कार्य पद्धति के तहत निष्पादित की जाती है, परन्तु इस बार यह कार्य विभिन्न शॉप्स के आंतरिक संसाधनों द्वारा पूर्ण किया गया। यह कार्य कोक ओवन (सीआरजी, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस, हीटिंग और रेगुलेशन) की टीम तथा संबंधित विभागों जैसे इंस्ट्रुमेंटेशन, सिविल द्वारा सीजीएम (सीओ एंड सीसीडी), श्री जी अचुता राव के नेतृत्व में इनहाउस निष्पादित किया गया।
सेल-बीएसपी में भिलाई प्रवास पर आये अतिथि निदेशकों द्वारा कार्य उपलब्धियों, रणनीति तथा योजना निष्पादन की सराहना की गई। इस प्रकार की विशिष्ट मरम्मत के दौरान सुनिश्चित की गई सुरक्षा के लिए विशेष प्रशंसा की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *