उत्तर से आ रही बफीर्ली हवा से शहर में बढ़ गई ठंडक

भोपाल
उत्तर से आ रही बफीर्ली हवा से शहर में ठंडक बढ़ गई है। कल रात को भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.50 पर पहुंच गया था। उत्तर से आई बफीर्ली हवा के कारण राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो गया है। भोपाल में रात का तापमान 3.1 डिग्री लुढ़ककर 12.5 डिग्री पर पहुंच गया। हालत यह है कि भोपाल शहर पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पचमढ़ी में रात का तापमान भोपाल से 0.5 डिग्री ज्यादा 13 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल संभाग में रायसेन शहर भोपाल से भी ठंडा रहा। वहां तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश भर में ग्वालियर शहर सबसे ठंडा रहा। वहां रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिसंबर में तेज ठंड का यह पहला दौर है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तराखंड पहुंचा
इस समय चक्रवात के रूप में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में पहुंच गया है।  वहां इसकी ऊंचाई 3.1 किमी होती है। यह ऊंचाई पहाड़ों की सतह होती है। सर्दी में फ्रीजिंग लेवल भी इसी ऊंचाई पर होता है। इन कारण वहां बर्फबारी चल रही है। वहां से आ रही बफीर्ली हवा हमारे यहां ठंड बढ़ाती है।

रात में और गिरेगा पारा
अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाने के कारण  धूप का असर कम होगा। सर्द हवाओं की गति भी तेज होने के कारण सिरहन का अहसास होने लगा है।  तेज ठंड का यह दौर अगले तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *