CM शिवराज की बैठकें स्थगित, सीहोर पहुंचे बड़ागांव का करेंगे हवाई दौरा…

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज सुबह होंने वाली बैठके स्थगित कर दी गई है। वे सीहोर पहुंच गए है। वहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। दोपहर में वे बड़ागांव रोड छिंदगांव काछी में हवाई सर्वे करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह रोजाना की तरह पौधरोपण किया। वे आज सागर के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करने वाले थे और निवास पर ही पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की बैठक करने वाले थे। लेकिन उन्होंने सुबह लेट हो जाने की वजह से सारी बैठके स्थगित कर दी। वे स्टेट हेंगर से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे सीहोर जिले की रेहटी तहसील के पांगरा पहुंच गए है। वे वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे रेहटी तहसील के बरखेड़ा, बड़ागांव छिंदगांवके स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। दोपहर में वे बड़ागांव रोड छिंदगांव काछी का हवाई सर्वे करेंगे। शाम को वे सिवनी मालवा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वापस लौटने के बाद वे ओंकारेश्वर के आदिगुरु शंकराचार्य प्रकल्प पर चर्चा करेंगे।

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में सुनवाई
जबलपुर। मध्य प्रदेश में घोषित हुए पंचायत चुनाव तय समय पर ही होंगे या इनमें भी बदलाव किया जाएगा, इसका फैसला हाईकोर्ट में चल रही महत्वपूर्ण सुनवाई के बाद तय हो जाएगा। इस मामले में आज सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हो रही है। दरअसल, बीते शनिवार घोषित हुए पंचायत स्तरीय चुनाव कार्यक्रम के मद्देनजर साल 2014 में हुए आरक्षण को मानते हुए चुनाव कराने का फैसला लिया गया है, लेकिन याचिकाकर्ता सरकार के इस कदम को संविधान के विपरीत मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *