बॉडी बिल्डिंग का चयन ट्रायल आज

रायपुर। रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के तत्वाधान में 9 दिसंबर को शाम 7.30 बजे ताम्रकार जीम चंगोराभाठा चौक में उज्जैन में आयोजित वेस्टर्न इंडिया बॉडी बिल्डिंग का चयन ट्रायल रखा गया है। रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग के सचिव माणिक ताम्रकार ने बताया कि सभी चयनित बॉडी बिल्डर 16 दिसंबर को उज्जैन के लिए रवाना होंगे। चयन प्रतियोगिता वजन वर्ग के आधार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *