मंत्री सखलेचा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

भोपाल

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बुधवार को हरदा चयन वेयरहाउस इंडस्ट्रियल एरिया  हरदा में 4.27 करोड़ रुपये के सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंत्री सखलेचा और किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल द्वारा उद्योग संघ के नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया।

मंत्री सखलेचा ने इस अवसर पर कहा कि एमएसएमई उद्योग से 1 एकड़ में 40 लोगों को रोजगार मिलता है। आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब हर हाथ को काम मिलेगा। उन्होंने हरदा में टिम्बर उद्योग का क्लस्टर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एमएसएमई नए उद्योग को 40% अनुदान देगी, जिसमें उसकी बिल्डिंग एवं मटेरियल दोनों है। इसके अलावा भी अन्य सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने उद्योग संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में हरदा जिले को उद्योग क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के लिये सुझाव भी दिए।

 कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि कृषि आधारित छोटे- छोटे उद्योगों के माध्यम से अधिकतम व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। किशान भाई कृषि आधारित उद्योग लगाकर अधिकतम लाभ अर्जित करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों के लिये स्वामित्व योजना लागू की है, इससे अब ग्रामीण अपनी आवासीय भूमि की गारंटी के आधार पर बैंक से लोन लेकर उद्योग लगा सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *