नाराजगी नहीं हुई दूर,जिम्मा अब डी.पुरंदेश्वरी को..

भिलाई। भिलाई-दुर्ग इलाके का निकाय चुुनाव अब पूरी तरह से हाईप्रोफाइल बन चुका है। टिकट वितरण के बाद उपजी नाराजगी के बाद अब भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भी लगने लगा कि नैया पार होना मुश्किल है इसलिए रणनीति तय करने का जिम्मा होने अपने प्रदेश संगठन प्रभारी को देते  हुए आमंत्रित कर लिया कि वे कार्यकतार्ओं को समझाईश दें। अब से कुछ ही देर में वे दुर्ग भिलाई जिले के कार्यकतार्ओं और नेताओं की साझा बैठक लेने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं की बैठक बुलायी है फिर मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक लेंगे। वैसे कांग्रेस के लिए यह चुनाव फायदेमंद इसलिए दिख रहा है क्योकि मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों का कार्यक्षेत्र हैं और काफी पहले ही उन्होने रणनीति तय कर ली थी, प्रत्याशी भी प्रचार में काफी आगे निकल चुके हैं। भाजपा की खेमेबंदी को भी वे भुना रहे हैं। अब देखना यह है कि पुरंदेश्वरी के दौरे का कितना असर होता है।

इधर भाजपा भिलाई के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू का कहना है कि जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं सभी 10 मंडलों के अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है कि आज की बैठक में अनिवार्य रुप से शामिल होना है और प्रदेश प्रभारी के दिशानिर्देश के अनुसार चुनाव का संचालन करना है। यहां बताना जरूरी होगा कि सरोज पांडेय,विजय बघेल,प्रेमप्रकाश पांडेय व विद्यारतन भसीन ने अपने-अपने समर्थकों के लिए लाबिंग की थी लेकिन टिकट वितरण में तालमेल नहीं बैठ पाया और भारी असंतोष के बीच भाजपा मैदान में हैं। कुछ जगहों पर बागी भी ताल ठोक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *