पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
 पेट्रोल और डीजल के रेट के लिहाज से आज एक और राहत भरा गुरुवार है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं और आज 9 दिसंबर को रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये और डीजल भी सबसे सस्ता 77.13 रुपये प्रति लीटर के भाव से पोर्टब्लेयर में बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। वैट की अलग-अलग दरों की वजह से राजस्थान में जहां 112.11 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है तो वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 82.96 रुपये ही खर्च होंगे।
अगर डीजल की बात करें तो पोर्टब्लेयर में 77.13 रुपये तो श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *