मुख्यमंत्री चौहान ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत और अन्य लोगों के निधन पर दु:ख व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी एवं सेना के अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सेना प्रमुख का असमय इस तरह हमारे बीच से चला जाना संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. बिपिन रावत जी के निधन से भारत ने एक हीरो को खो दिया है। वे भारतीय सशस्त्र बलों के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बिपिन रावत और उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका सिंह रावत के असामयिक दुखद निधन से मन व्यथित है। उनकी पत्नी मध्यप्रदेश की पुत्री थी। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *