नागालैंड: पीड़ितों के परिजनों से शनिवार को मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, TMC ने अमित शाह से मांगा समय

 नई दिल्ली

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल नागालैंड में सेना की गोलीबारी में मारे गए नागरिकों के परिवारों से मिलने के लिए राज्य का दौरा करेगा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले कहा गया था कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागालौंड करने और नागरिकों की मौत पर एक सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट देने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया था। प्रतिनिधिमंडल में गोगोई के अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह, अजय कुमार और एंटो एंटनी शामिल हैं।

वहीं, ममता बनर्जी के अगुवाई तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए वक्त मांगा है। सूत्रों के मुताबिक सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दोपहर चार बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा और नागालैंड की घटना पर चर्चा करेगा। इस दौरान टीएमसी नगालैंड में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करेगी। इसके साथ ही सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम को वापस लेने की मांग की जाएगी।

नागालैंड कैबिनेट का अफस्पा हटाने पर सहमति
आज दिन में नागालैंड में राज्य की कैबिनेट मैं सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम’ (AFSPA) को हटाने को लेकर सहमति बनी। कैबिनेट ने इस मुद्दे पर भारत सरकार को पत्र लिखने का फैसला किया है। राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में सेना की ज्यादती ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री रियो बोले- उम्मीद है कि न्याय होगा
मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने कहा 'सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम के जरिए सुरक्षा बलों की ओर से की गई ज्यादती भारत जैसे लोकतांत्रिक देस में लोगों के लिए ठीक नहीं है। यह अच्छी बात है कि उन्होंने (केंद्र) टिप के माध्यम से गलत निर्णय लेने की बात स्वीकार की… उम्मीद है कि न्याय होगा।'

गृह मंत्री ने घटना पर खेद व्यक्त किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगालैंड में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में 14 लोगों की मौत की घटना पर खेद प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि इसकी विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है तथा सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में ऐसे किसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *