कर्मचारियों द्वारा उप कुलसचिव के साथ असभ्य व्यवहार पर होगी कार्यवाही
भोपाल
राज्य शासन द्वारा आयुक्त रीवा संभाग को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के उप कुलसचिव डॉ. लाल साहब सिंह के साथ कर्मचारियों द्वारा असभ्य एवं अशोभनीय व्यवहार किए जाने के आरोप की जाँच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि उप कुलसचिव डॉ. सिंह के साथ उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह में कर्मचारियों द्वारा असभ्य एवं अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप है।
