खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन परिवहन मंत्री राजपूत ने किया अतिथि कलाकारों का सम्मान

भोपाल

परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन पधारे अतिथि कलाकारों दलीप ताहिल एवं सुष्मिता मुखर्जी का शॉल श्रीफल एवं मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की तरह फिल्म निर्माताओं को इस शर्त के साथ फिल्म निर्माण के लिये सब्सिडी प्रदान की जाएगी कि वे फिल्म में प्रदेश के 70 फीसदी कलाकारों अथवा कामगारों को अवसर देंगे।

परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि 11 दिसम्बर तक चलने वाले इस समारोह में देश की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यह फेस्टिवल शहीद जवानों को समर्पित किया गया है। राजपूत ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत पाहिल वाटिका में टपरा टॉकिज का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने टॉकिज में शुभारंभ के अवसर पर वेनिजुएला की फिल्म ‘द इनरग्लो’ देखी।

खजुराहो में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

परिवहन मंत्री राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश फिल्म निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल हैं। प्रदेश में लगभग हर माह 8 से 10 फिल्मों की शूटिंग होती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व विख्यात है। परंतु अभी भी यहां विकास को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खजुराहो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिये खजुराहों के हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएँ जिससे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को प्रारंभ किया जा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *