15 दिसम्बर तक भाजपा ने मांगी 20 हजार विस्तारकों की सूची
भोपाल
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति द्वारा लिए गए फैसले के बाद प्रदेश संगठन ने पार्टी के सभी 1070 मंडलों से उन नेताओं, कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है जो 20 से 30 जनवरी के बीच विस्तारक के रूप में जाएंगे। इन समयदानी कार्यकर्ताओं को साफ तौर पर यह निर्देश रहेंगे कि दस दिन तक उन्हें उसी क्षेत्र में रहना है जहां उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश संगठन ने इन समयदानी विस्तारकों की सूची 15 दिसम्बर तक मांगी है। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में भाजपा प्रदेश संगठन के विस्तार की कार्ययोजना पर अमल कर रही है। इसके लिए विस्तारकों के जरिये उन लोगों से संपर्क कर पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा तो कांग्रेस और अन्य दलों से जुड़े हैं तथा भाजपा से सीधा संबंध नहीं रखते हैं।
प्रदेश संगठन ने सभी मंडलों से कहा है कि मंडल की कार्यसमिति की 12 दिसम्बर को होने वाली बैठक तक इसकी सूची बना ली जाए और 15 दिसम्बर तक सूची प्रदेश संगठन को भेजी जाए। मंडलों से आने वाली सूची में शामिल विस्तारकों को प्रशिक्षण देने के लिए पार्टी द्वारा मास्टर टेÑनर्स के तौर पर कुछ नेताओं को टेÑनिंग दी जाएगी। ये इन विस्तारकों को टेÑंड कर बताएंगे कि कैसे क्षेत्र में काम करना है और लोगों को पार्टी से जोड़ना है।
पार्टी ने तय किया है कि हर ग्राम नगर केंद्र से दूसरे ग्राम नगर केंद्र के लिए भेजे जाने वाले विस्तारकों को रवाना करने के पहले मंडल विस्तारकों की टीम एक मंडल से दूसरे मंडल में जाएगी और वहां की कमियां देखकर प्रदेश संगठन को बताएगी। इसके उपरांत करीब 20 हजार विस्तारक रवाना किए जाएंगे। विस्तारकों को मंडल के साथ विधानसभा क्षेत्र से भी बाहर भेजने की तैयारी है।
ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि दस दिन में कम से कम सौ घंटे का समय विस्तारक सौंपे गए दायित्व क्षेत्र में बिताएं।
