भाजपा प्रत्याशी ने अचानक लिया नाम वापस
भिलाई
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को यहां गुटबाजी का सामना करना पड़ रहा है,लगातार खबरें आ रही हैं लेकिन टिकट वितरण व बी फार्म मिलने के बाद कोई प्रत्याशी यदि ऐन वक्त में नाम वापस लेता है तो यह पार्टी के उन नेताओं के लिए करारा झटका है जिन्होने टिकट वितरण किया है और बता रहे हैं सब कुछ ठीक है। दरअसल आज नाम वापसी की आखिरी तारीख थी भिलाई नगर निगम वार्ड क्रमांक 19 के अजितेश सिंह (भाजपा)ने नाम वापस लिया और इस बात के लिए नाराजगी जाहिर की कि जिन्हे वे राजनीति में अपना मार्गदर्शक मानते हैं रामानंद मौर्य और वे चुनाव जीत भी सकते हैं। उनकी जगह मुझे मैदान में उतारना उन्हे अच्छा नहीं लगा इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। अजितेश को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माना। यहां से पूर्व पार्षद रामानंद मौर्य चुनाव मैदान में है और उनका मुकाबला कांग्रेस के राजेन्द्र अरोरा से है। जिसके चलते अब यहां चुनाव गैर भाजपा प्रत्याशी के बगैर होगा। पार्टी में भीतरखाने इसकी जमकर चर्चा हो रही है जबकि बाकी जगहों की स्थिति अभी साफ नहीं है।
