पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह कह रहे हैं नाराज लोगों को मना लेंगे..नाराजगी नहीं हुई दूर

रायपुर
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में मचा घमासान कहीं पर भी कम होता नहीं दिख रहा है। नाम वापसी के बाद तक कई लोगों ने नाम वापस नहीं लिया है,वहीं जिन लोगों ने दबाव में ले लिया है वे घर बैठ गए हैं। मतलब नाराजगी कहीं दूर नहीं हुई है,उधर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह कह रहे हैं नाराज लोगों को मना लेंगे। संगठन भी यही जता रहा है लेकिन परिणाम बतायेगा कि नाराजगी कहां तक दूर हो पायी है?

आज एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. रमन सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकतार्ओं की नाराजगी को लेकर कहा कि नाराजगी तो है। कुछ लोगों को टिकट मिलने की उम्मीद थी, पर सब को टिकट देना संभव नहीं था। नाराज लोगों से बातचीत करके समझाइश दी जाएगी। हमारे पुराने कार्यकर्ता हैं, सब मान जाएंगे ऐसी उम्मीद है।

धान खरीदी को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि 10 दिन के अंदर देखना होगा कि धान खरीदी की क्या स्थिति बनने वाली है। इनके पास ना प्लानिंग है, ना कोई योजना और ना ही कोई व्यवस्था है। 15 साल के भाजपा के शासन काल में कोई दिक्कत नहीं आई जो आज आ रही है। कांग्रेस के इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कहा कि राज्य की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई है कि जो भी इन्वेस्टमेंट करेगा वह चिंतित होगा। नई इन्वेस्टमेंट आने की स्थिति छत्तीसगढ़ में नहीं है। यहां की कानून व्यवस्था लचर है। लॉ एंड आॅर्डर की स्थिति काफी बुरी है। अच्छे-अच्छे भी हिम्मत नहीं करते कि यहां पर आकर अपना इन्वेस्टमेंट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *