मुजफ्फरनगर के स्कूल में 17 छात्राओं का यौन शोषण, स्कूल के दो अधिकारियों पर FIR दर्ज

मुजफ्फरनगर
10वीं क्लास की दो छात्राओं के साथ बलात्कार की कथित कोशिश करने का एक मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आया है। बलात्कार की कथित कोशिश करने वाले दोनों आरोपी एक निजी स्कूल कर कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी सीबीएसई हाईस्कूल की प्रैक्टिकल के बहाने 17 छात्राओं को अपने साथ ले गए थे और एक स्कूल में रोका था। जिसके बाद खाने में खिचड़ी में नशा मिलाकर उनके साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की गई। 17 दिन बाद इस मामले में बीजेपी विधायक द्वारा हस्तक्षेप किया गया तो एफआईआर दर्ज हो सकी। वहीं, जिले के एसएसपी अभिषेक यादव ने इस मामले में निष्क्रियता बरतने को लेकर एक पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक प्रमोद उटवाला की तरफ से एक शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुरकाजी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को तत्कार प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, भोपा थाना स्थित सूर्य देव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार चौहान और पुरकाजी क्षेत्र में पड़ने वाले जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, नशीला पदार्थ देने और पोक्सों एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 17 नवंबर की है, जब योगेश सूर्य देव पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए जीजीएस स्कूल में लेकर गए थे और उन्हें वहां रातभर रुकना था. पीड़िताओं के परिजन की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने खाने में नशा मिलाकर उनके साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने छात्राओं को धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उनके परिजनों की हत्या कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *