बैतूल पुलिस ने वाहन चोर गैंगको पकड़ा ,25 गाड़िया बरामद

बैतूल
बैतूल पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 7 वाहन चोरों से 25 मोटर साईकिल बरामद की है। बैतूल के चार थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के बाद चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बाइक चोरों के विरुद्ध इस कार्यवाही में कोतवाली, गंज, चिचोली और आठनेर थाना पुलिस की प्रमुख भूमिका रही। बरामद की गई मोटर साइकिलों  की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों से बैतूल के साथ साथ अन्य जिलों से चोरी की गई बाइक्स भी बरामद की गई है। इस कार्यवाही में देवास जिले के दो आरोपी भी शामिल हैं, पुलिस ने देवास के कंजर एवं तीन अन्य डेरों से भी बाइक बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *