नगरीय निकाय चुनाव: अतुल कुलश्रेष्ठ व्यय प्रेक्षक नियुक्त
रायपुर
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका निगम बिरगांव के आम निर्वाचन एवं गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 14 के उप निर्वाचन हेतु अतुल कुलश्रेष्ठ को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वे कलेक्टोरेट रायपुर के कक्ष क्रमांक 12 में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इस बीच उनसे संपर्क किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं तय सीमा व्यय पर निर्वाचन आयोग द्वारा नजर रखी जा रही है।
