प्रथम छत्तीसगढ़ मास्टर वेट लिफ्टींग चेम्पीयनशिप 17 को

रायपुर
17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ वेट लिफ्टींग एसोसिएशन मास्टर एवं दत्तात्रय मन्दिर ट्रस्ट समिति के तत्वाधान मे दत्तात्रेय मन्दिर बुढ़ातालाब में पहली बार मास्टर वेट लिफ्टींग महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

छतीसगढ़ के महासचिव तेजा साहू और अध्यक्ष मानिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता उम्र के हिसाब से 10 वजन ग्रुप में होगा। उक्त प्रतियोगीता में 30 साल से 100 साल के उम्र के लोग भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता में चयनित वेटलिफ्टर 31 मार्च 2022 को होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दत्तात्रेय मन्दिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ से चयनित वेटलिफ्टर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विश्व की वेट लिफ्टींग में चयनित होता है तो उन्हें आर्थिक मदद का भी प्रावधान दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *