भारत रत्न डॉ.अंबेडकर की पुण्य-तिथि पर सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
भोपाल
भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्य-तिथि पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने सोमवार 6 दिसंबर को भीमनगर भिंड में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक समरसता, न्याय के प्रणेता और महान समाज सुधारक थे। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
