डिप्रेशन से बचने के लिए ये सुपरफूड्स
सर्दी एक प्यारा मौसम है, जिसमें प्यार, रोमांस और खूबसूरती काफी बढ़ जाती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सर्दियों में डिप्रेशन का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दी में ही साल का सबसे अवसादग्रस्त महीना व दिन भी आता है. हर साल सर्दी में डिप्रेशन का सामना करने की स्थिति को विंटर ब्लूज या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) भी कहा जाता है. आइए, सर्दी में डिप्रेशन का मतलब, डिप्रेशन के लक्षण व संकेत व इससे बचने के लिए कुछ बेहतरीन फूड्स के बारे में जानते हैं.
Depression Symptoms and Signs: सर्दी में डिप्रेशन के लक्षण व संकेत
सर्दियों में डिप्रेशन का मतलब (depression meaning) है कि मौसम में बदलाव के साथ अवसाद के लक्षणों को महसूस करना. सर्दियों में डिप्रेशन के लक्षण व संकेत (what are the symptoms of depression) कुछ इस प्रकार हो सकते हैं. सर्दी के मौसम में Seasonal Affective Disorder के निम्नलिखित लक्षणों के बारे में cleveland Clinic ने जानकारी दी है. जैसे-
उदासी
चिंता (Anxiety)
कार्ब्स खाने की इच्छा और वजन बढ़ना
अत्यधिक थकान और एनर्जी की कमी
नाउम्मीद या महत्वहीन महसूस करना
ध्यान ना लगा पाना
जोड़ों में भारीपन महसूस होना
लोगों से कट जाना
सामान्य गतिविधियों में रुचि खो जाना
चिड़चिड़ापन
कम या ज्यादा सोना
आत्महत्या या मृत्यु के विचार आना, आदि
Cleveland Clinic के मुताबिक, सर्दियों में होने वाले Major Depressive
Disorder यानी डिप्रेशन से बचने के लिए निम्नलिखित फूड्स का सेवन करना चाहिए. जैसे-
विटामिन डी वाले फूड्स (Vitamin D rich foods) जैसे दूध, अंडे का पीला भाग, मशरूम, फिश आदि.
विटामिन बी-12 वाले फूड्स (Vitamin B-12 rich foods) जैसे क्रैब, अंडे, योगर्ट, दूध, जंगली सैल्मन मछली आदि.
साबुन अनाज की रोटी
छिलके के साथ आलू खाना
ताजे मौसमी फल
सब्जियां
फली व दालें
टोफू
केले के साथ ओटमील
अखरोट, बादाम, काजू जैसे नट्स और सूखे मेवा
सेब, आदि.
