प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न

रायपुर
शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम शनिवार को आयोजन किया गया।

मार्गदर्शन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पी.सी बाँचे, विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ (श्रीमती) शशीकला अतुलवार, पी.एस.सी से चयनित नयनियुक्त आशुतोष देवांगन (डिप्टी कलेक्टर), सलिल साहू नवनियुक्त (लेखा अधिकारी) सुश्री मेघा मिश्रा नवनियुक्त (आबकारी उप निरीक्षक वाणिज्य कर (आबकारी) उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ. बी.पी. तिवारी ने बताया कि उनके महाविद्यालय से आॅनलाईन प्री माक इंटरयूब से पी.एस.सी 2019 में 44 सहायक प्राध्यापकों का चयन हुआ है। नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन ने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करे.ं अपने कमियों को दूर करे, देश-दुनिया खबरों की जानकारी रखे जिससे आपका जनरल नॉलेज में अच्छी पकड़ बनी रहे, 10 बुक को बजाय एक बुक को निरंतरता से स्वयं का आकलन करे, एक अच्छा फ्रेंड स्टडी गुप बनाएं जो आपको पढ?े में मदद करे, मेडिटेशन (योगा) करें।

उन्होंने परीक्षा क्रेक करने के कुछ टिप्स बताये- किसी भी विषय के टॉपिक को पढ?े के बाद उसके एम सी क्यू साल्व पारके देखे रेगुलर रिवीजन करे, टेस्ट सिरिज ज्वाइंन करे समयबद्ध रहे, जो टॉपिक आपको पढ?े में जो अच्छा लगे उसे अच्छे से तैयार करें। उन्होंने सरकारी और निजी क्षेत्रों के मध्य जॉब के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि सरकारी नौकरी में हमें सोशियल रिस्पेक्ट मिलता है जबकि निजी क्षेत्रों में सिर्फ अच्छी सैलेरी मिलती है प्राइवेट सेक्टर में भी सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से एक क्लर्क से सी ई ओं तक जा सकते है जिसमें सारी सुविधाये मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *