साइकल पर दुल्हन लाए डीएसपी साहब, मध्य प्रदेश के पन्ना में सादगी भरी शादी

भोपाल
मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी इन दिनों चर्चा में है। सादगी के साथ शादी करने वाले डीएसपी साहब दुल्हन को कार या बस या ट्रेन से लेकर घर नहीं आए बल्कि साइकल पर दुल्हनिया को लेकर पहुंचे। साइकल पर नवेली दुल्हन और दूल्हे की वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
 
बड़ा ओहदा मिलने के बाद भी अपनी संस्कृति और संस्कारों पर कायम रहने वाले निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल ने यह साबित कर दिया है कि वे पद, प्रतिष्ठा और आधुनिकता की दौड़ में संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को नहीं भूले हैं। आधुनिकता के दौर में उन्होंने अपनी शादी में परंपराओं का पूुरा ध्यान रखा।

एसडीओपी ने अपनी शादी में हिन्दू संस्कृति की वैवाहिक परंपराओं का पालन किया। इसके तहत उन्होंने सिर खजूर के पेड़ के पत्तों का मौर भारतीय परिधान में जहां दूल्हा सजा हुआ था तो दुल्हन ने भी ठेठ भारतीय सीधे पल्ले की चुनरी पहन रखी थी। दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में भी मोटरगाड़ी का नहीं पालकी का ही प्रयोग किया गया।  इस अनूठी शादी में लोगों को हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति के दर्शन हो रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *