आ रहा है बादशाह के हिट गाने ‘पानी पानी’ का भोजपुरी वर्जन

मुंबई
भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपर स्टार खेसारी लाल यादव सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने गानों की वजह से दुनियाभर में छाए रहते हैं। अपने फैंस के लिए वह जल्द ही एक और धमाकेदार वीडियो लेकर आने वाले हैं। इस वीडियो में उनके साथ तहलका मचाने अक्षरा सिंह भी होंगी। दोनों की जोड़ी फिल्मों में काफी पसंद की जाती है। लेकिन सबसे खास बात है कि उनका साथ इस गाने में मशहूर रैपर बादशाह देंगे।

खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट करते हुए खेसारी ने लिखा है कि वो रैपर बादशाह के सुपरहिट गाने पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन ला रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में बादशाह की तस्वीर भी लगी हुई है। वहीं साइड में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह नजर आ रहे हैं। साथ ही खेसारी ने लिखा है कि '6 तारीख को सुबह 11 बजे सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर ‘पानी पानी’ का भोजपुरी वर्जन मेरी और रिणी चंद्रा के आवाज और बादशाह भाई और अक्षरा सिंह के स्वैग में..' क्या बोलती है पब्लिक..!

इस वीडियो में खेसारी अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते दिखेंगे। वही ‘पानी पानी’गाना सबसे सुपरहिट गानों में से एक है। बादशाह के साथ गाने में जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं और इस गाने को आस्था गिल ने गाया है। अब तक इस गाने को 600 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *