चिकित्सा शिविर में जांच के साथ दी कोरोना से बचाव की जानकारी

भिलाई
संविधान दिवस के अवसर कोसा नगर भिलाई में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में भीम मेला में शामिल लोग और आस-पास के 2000 से ज्यादा जनसामान्य लाभान्वित हुए। इस दौरान मरीजों की नि:शुल्क जांच के अलावा शासन की योजनाओं और कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई।

छत्तीसगढ़ अंचल के 20 से ज्यादा सेवाभावी चिकित्सकों ने इसमें भागीदारी दी। इस दौरान चिकित्सा शिविर में पहुंचने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया तथा नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया। इस शिविर में ब्लड प्रेशर ,ब्लड शुगर और आॅक्सीजन सैचुरेशन की जांच भी की गई। साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी तथा कोरोनावायरस से बचाव के तरीकों पर भी जानकारी दी गई। कोसा नगर भीम मेला में स्वास्थ्य शिविर अंबेडकर स्वास्थ्य मिशन संस्था, दुर्ग भिलाई तथा इंडियन अंबेडकराइट डॉक्टर्स फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा लगाया गया।

इस शिविर में डॉ दिवाकर रंगारी, डॉ फरहाना, डॉ रतिराम बारले ,डॉ गिरीश उमरेडकर ,डॉ नरेश चंद्र लान्गे, डॉ बेबीनंदा वाहने, डॉ संजय वाहने, डॉ भूषण भोईर,डॉ सोनिका बोधि,डॉ राजकुमार दामले, डॉ सुर्य कान्त भारती ,डॉ जयंती भारती,डॉ सिरसाठ ,डॉ अशोक गणवीर और डॉ उदय धाबरडे ने अपनी सेवाएं दी। वहीं अजय मुनेश्वर डायरेक्टर ,महिमा हॉस्पिटल, कादंबरी नगर दुर्ग ने अपना मेडिकल व पेरामेडिकल स्टॉफ उपलब्ध कराया और तथागत हॉस्पिटल राजनांदगांव ने अपनी एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की। आयोजकों ने डाक्टरों की इस नि:शुल्क पहल की सराहना की और लाभान्वित मरीजों की ओर से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *