टेट आंसर-की जारी की हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने, अभ्‍यर्थी दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में 150 परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) आंसर-की जारी कर दी गई है। शिक्षा बोर्ड ने सभी आठ विषयों की आंसर-की सीरीज वार जारी कर दी है। शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने बताया अध्यापक पात्रता परीक्षा की अस्थायी अंसर-की जारी की गई है। जारी की गई आंसर-की को लेकर अगर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति प्रमाणित तथ्यों के साथ नौ दिसंबर तक अनुभाग अधिकारी पेपर निर्धारण शाखा को ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दस्ती तौर पर किसी भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया नौ दिसंबर के बाद आंसर-की से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से आपत्तिया दर्ज करवाने वाले अभ्यर्थी नौ दिसंबर शाम पांच बजे तक डाक पहुंचना सुनिश्चित करें। प्रमाणिक तथ्यों रहित आपतियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों के अनुरोध है कि अपनी आपति ई-मेल के माध्यम से केवल एक ही बार भेजें। यहां बता दें कि शिक्षा बोर्ड ने 13 नवंबर को टीजीटी आटर्स व शास्त्री, 14 नान मेडिकल व भाषा अध्यापक, 21 नवंबर को जेबीटी व मेडिकल व 28 नवंबर को पंजाबी व उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा ली थी।

सात दिसंबर को घोषित होगा सीयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश के लिए 28 नवंबर को संचालित की गई लिखित परीक्षा का परिणाम सात दिंसबर को घोषित किया जाएगा। सीयू के परीक्षा नियंत्रक डा. सुमन शर्मा ने बताया कि सभी विषयों की आंसर-की जारी कर दी गई है। आई हुई आपतियों को विचार करने के साथ ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी सीयू के वेबसाइट में देख सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *