बिजली विभाग के जेई को युवती का अल्टीमेटम- 3 दिन के अंदर शादी करो वरना जेल जाओगे

बरेली

लिव इन रिलेशन में रहने वाले बिजली विभाग के जेई ने युवती से शादी से इनकार कर दिया। घरवालों ने जेई का रिश्ता रुपयों के लालच में दूसरी जगह तय कर दिया। इससे नाराज युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को रेप की तहरीर दी। गुरुवार दोपहर से लेकर शुक्रवार शाम तक थाने में हंगामा और पंचायत चलती रही।

युवती ने जेई को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन में जेई युवती से शादी करे नहीं तो जेल जायेगा। बुलंदशहर के रहने वाले ललित कुमार सीबीगंज के बिजली विभाग के स्टोर में जेई है। उसका बदायूं में सहसवान की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों बरेली में मकान लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगे। युवती प्राइवेट जॉब करती थी। जेई ने उसकी जॉब छुड़वा दी। कहा कि वह पढ़ाई करे। अच्छी सरकारी नौकरी लग जायेगी। जेई की बातों में आकर युवती पढ़ाई करने लगी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। जेई ने उससे शादी करने का वादा किया था।

प्रेमी की शादी की बात सुनकर भड़की युवती पहुंची थाने
लिव इन रिलेशन की भनक जब जेई के घरवालों को लगी तो उन्होंने इसका काफी विरोध किया। इसके बाद जेई कि शादी दूसरी जगह तय कर दी। मामले की जानकारी युवती को लगी तो उसने विरोध किया। जिस पर जेई ने भी युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। गुरुवार को युवती ने इज्जतनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर रेप का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *