प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, और फिर पति और देवर ने धारदार हथियार से की हत्या

रायबरेली
रायबरेली के डीह क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। चर्चा है कि प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि गांव का 22 साल का अंकित यादव बीती शाम पास के एक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में गया था। उसका गांव के ही एक व्यक्ति की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। रात में लौटने के वक्त प्रेमिका से मिलने के लिए घर पर पहुंच गया। इसी बीच पति की नजर पड़ गई। आरोप है कि प्रेमिका ने पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी को कुल्हाड़ी के वार से मार डाला। सुबह घटना की सूचना मिलने पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। थाने की पुलिस पहुंचकर तहकीकात कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *