विधायक रामबाई का भांजे की शादी में मुझे नौलखा मंगा दे पर जबरजस्त डांस

दमोह
 मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैया दीवाने शराबी फिल्म का ये गीत आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। आज भी इस गाने का जादू बरकरार है, जिसका जीता जागता उदाहरण दमोह की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई परिहार ने पेश किया है। हमेशा अपने दबंग अंदाज के लिए चर्चाओं में रहने वाली विधायक इस बार अपनी नृत्य मुद्राओं को लेकर चर्चा में हैं। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विधायक रामबाई परिहार ने सीहोर में यह डांस किया। रामबाई अपने भांजे के शादी समारोह में शामिल होने पहुंची हैं। वहां लेडीज संगीत के दौरान उन्होंने मंच पर जमकर डांस किया।

बिंदास अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं विधायक
यह पहला मौका नहीं है, जब विधायक रामबाई डांस को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले भी वह कई धार्मिक आयोजनों में इस तरह से डांस कर चुकी हैं। डांस के साथ उन्हें गाने का भी शौक है। उन्होंने डांस खुद ही सीखा है। इसके अलावा, रामबाई अपने दबंग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार पर उनसे पैसे वापस कराने जैसे मामले सामने आ चुके हैं।

जिला पंचायत सदस्य से राजनीति में आईं
रामबाई ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के चुनाव से की थी। वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहीं। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा की सीट पर पथरिया से जीत हासिल की। कांग्रेस की जोड़-तोड़ की सरकार को उन्होंने अपना समर्थन दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *