बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 9216 कोरोना के नए मामले

नई दिल्ली
कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' को लेकर देश में दहशत का माहौल पैदा हो गया है तो वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 9,216 नए कोविड के मामले सामने आए हैं और इस वक्त देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 99,976 पहुंच गया है, जबकि 8,612 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त देश में रिकवरी रेट 98.35% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 0.80% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.84% है और अभी तक कुल 125.75 करोड़ वैक्सीनेशन हो चुका है।

जहां एक ओर कोरोना के केसों में कमी देखी जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन' (Omicron)के दो केस कर्नाटक में पाए गए हैं। जिनमें से एक भारतीय नागरिक है और दूसरा शख्‍स दक्षिण अफ्रीका का है। इस बारे में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डॉ अशोक सेठ ने कहा है कि ओमिक्रोन में बहुत ज़्यादा म्यूटेशन है। अभी पता नहीं लग पाया है कि यह कोविड की दोनों डोज़ लगे हुए लोगों को प्रभावित करता है कि नहीं? इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

बाइडेन ने नई गाइडलाइन जारी की
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ओमिक्रॉन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। बाइडेन ने कहा कि जो विदेशी यात्री अमेरिका आ रहे हैं उन्हें कोरोना का टेस्ट यात्रा के दिन कराना अनिवार्य होगा, फिर चाहे वह किसी भी देश के हों, उन्हें दोनों वैक्सीन की डोज लग चुकी हो।

बंगाल में कोरोना वायरस के 657 नए मामले सामने आए
अगर राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 657 नए मामले सामने आए, 667 डिस्चार्ज हुए और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई। जबकि असम में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए है कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस के 715 नए ​​मामले सामने आए और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
 

जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत
देश में कोरोना के केस में कमी हुई है ये जरूर राहत की बात है लेकिन अभी भी कोविड देश से खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही मुसीबत बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *