नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, सैकड़ों लोग लेंगे शपथ

रायपुर
आम लोगों से सरोकार रखने वाले विषय पर्यावरण सरंक्षण और स्वच्छता के बाद अब नशे के विरूद्ध जन जागरूकता लाने युद्ध नशे के खिलाफ अभियान की शुरूआत रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे की अगुवाई में कल शुक्रवार 3 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। संयोगवश इस दिन दुबे का जन्मदिन भी है,उन्होने शहरवासियों से अपील की है कि उनके जन्मदिन का अनमोल तोहफा होगा यदि वे इस अभियान में उनके साथ सहभागी बनते हैं। इस अभियान को लेकर आज उन्होने सहयोगियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

पिछले 71 माह से लगातार जारी नो व्हीकल डे अभियान को अब नया स्वरुप मिलने जा रहा है। नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने नो व्हीकल डे की शुरूआत अपने जन्मदिन के अवसर पर तीन दिसंबर को शुरू की थी और अब इसी दिन यानी कल से युद्ध नशे के खिलाफ अभियान की शुरूआत सुबह 7.15 बजे सुंदर नगर गेट के सामने से करने जा रहे हैं।  इसका समापन नवीन बूढ़ा तालाब गार्डन पर होगा जहां छालीवुड अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा आमजनों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाएंगे। सभापति दुबे ने इस दौरान प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर केक – मिठाई न लावें उसकी जगह-जगह फल लावें ताकि गरीब और निर्धन लोगों को इसका वितरण किया जा सकें। समाज कल्याण विभाग और अर्पण कल्याण समिति भी इस अभियान में शामिल रहेंगे।

दुबे ने बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर विगत 5 वर्षों से चलाए जा रहे मुहिम नो  व्हीकल डे अभियान पूरी तरह से सार्थक रहा है और वे हर महीने की तीन तारीख को किसी भी प्रकार के वाहनों का उपयोग नहीं करते है पूरी दिनचर्या वे साइकिल में यात्रा कर करते है। इसी का नतीजा है कि 5 सालों में 30 हजार से ज्यादा साइकिलें राजधानी में बिक चुकी है और जहां पर भी जाते है आमजनों से महीने के एक दिन साइकिल का उपयोग करने की अपील जरुर करते है ताकि हमारा रायपुर प्रदूषण मुक्ति हो सकें साथ ही पर्यावरण की रक्षा भी।

श्री दुबे ने कहा कि आज की हमारी युवा पीढ़ी नशे की ओर जाते दिख रही है और इसी को रोकने के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर जिस प्रकार से नो व्हीकल डे अभियान की शुरूआत की थी उसी प्रकार इसे नया स्वरुप प्रदान करते हुए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की शुरूआत रहे है और इस दौरान महीने की 3 तारीख को अलग-अलग मोहल्लों में साइकिलिंग करते हुए लोगों को नशे के खिलाफ जागरुक करेंगे और युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करेंगे। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की शुरूआत सुबह 7.15 सुंदर नगर गेट के सामने से होगी जो लाखे नगर, लोहार चौक, पुरानी बस्ती होते हुए नवीन बूढ़ा तालाब गार्डन में समाप्त होगी जहां पर पद्मश्री अनुज शर्मा उपस्थिजनों को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *