पुलिस तीन दिन चलाएगी नो मास्क नो मूवमेंट अभियान

भोपाल
गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आने वाले तीन दिनों तक मध्यप्रदेश में पुलिस मास्क को लेकर अभियान चलाएगी। यह अभियान नो मास्क नो मूवमेंट के रूप मे चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस लोगों से मास्क लगाने का आग्रह करेगी और इसके लिए समझाईश देने का काम करेगी। इसकी शुरुआत आज राजधानी से हो गई है।  मीडिया से चर्चा में मंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर कहा कि अस्पतालों में जरूरत से दस गुना अधिक आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आक्सीजन प्लांट चालू किए गए हैं। मशीनरी में जांच और सुधार का कार्य निरंतर चलता रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विदेशों से आने वाले यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते हैं। उसके बाद प्रदेश में आते हैं। सबके नाम पते मौजूद हैं। सबकी पहचान कर ली जाएगी। अभी तक 70 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *