योगी सरकार सिर्फ 1 रुपये में घर देगी, कर्मचारियों के लिए आ रही स्कीम

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) अब 1 रूपए में घर देंगे (House for 1 Rupee). यूपी में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार एक बड़े स्कीम पर काम कर रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ग्रुप सी और डी के लाखों कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को सब्सिडी पर घर उपलब्ध कराने जा रही है. इन मकानों के खरीदारों से जमीन का नाममात्र मूल्य केवल 1 रुपये लिया जाएगा. खरीदारों को इस शर्त पर छूट दी जाएगी कि वे इसे 10 साल तक नहीं बेच पाएंगे. सूत्रों के मुताबिक इसका मसौदा उच्चाधिकारियों की बैठक में तैयार किया है. उच्च स्तर से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट से पारित किया जाएगा. इस योजना का लाभ कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाद ही मिलेगा.

CM योगी का मास्टर स्ट्रोक!

दरअसल यूपी सरकार ग्रुप सी और डी के लाखों कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को सब्सिडी पर घर उपलब्ध कराने जा रही है. इन मकानों के खरीदारों से जमीन का नाममात्र मूल्य केवल 1 रुपये लिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक उच्चाधिकारियों की बैठक में इन योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है. हाई लेवल से मिली मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट से पास कराया जाएगा. उसके बाद ही हजारों कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा.

इस शर्त पर मिलेगा मकान

आपको बता दें कि एक रुपये में मिलने वाले इन बेहतरीन घर के खरीदारों को यह सुविधा सिर्फ इस शर्त पर मिलेगी कि वो इसे अगले 10 साल तक नहीं बेच पाएंगे. गौरतलब है कि अभी तक ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को छूट पर मकान देने की कोई व्यवस्था नहीं है. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार का यह फैसला सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों को जमकर पसंद आ सकता है.

 

यूपी में अभी तक समूह ग व घ के साथ अधिवक्ताओं को छूट पर मकान देने की व्यवस्था नहीं है। समूह ग व घ के कर्मी और ऐसे अधिवक्ता जिनकी अधिक आय नहीं है उन्हें मकान लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए इनको छूट पर मकान देने पर विचार-विमर्श के बाद प्रारूप तैयार किया गया है। मकान देने की प्रक्रिया क्या होगी और कैसे इसे दिया जाएगा इसके लिए प्रारंभिक दौर की वर्ता में सहमति बन गई है। इसके लिए पात्रता का मानक बाद में तय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *